Aacharan News
दमोह• 2 days ago Breaking

दमोह में दहला देने वाली घटना: तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने एक बेटी की बचाई जान

20 October 2026 • 06:34 am

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में एक महिला और उसके दो बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हो गई, जबकि उसकी पांच वर्षीय बेटी को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने कुएं के पास से बच्ची के रोने की आवाज सुनी। मौके पर पहुँचकर उन्होंने आरुषि को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में महिला मंजू और उसके दो बच्चों को भी बाहर निकालकर पथरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जीवित बची बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, महिला के पति ने किसी पारिवारिक विवाद की जानकारी होने से इनकार किया है।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।