दमोह जिले में सनसनीखेज वारदात: गढ़ाकोटा निवासी युवक की हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर चक्काजाम, आरोपियों पर बुलडोजर चलाने की मांग
19 October 2026 • 06:15 pm

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय परम उर्फ रिक्कू यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक, बाइक से घर लौटते समय आरोपियों ने कार अड़ाकर उन्हें नीचे गिराया और लाठी-डंडों से हमला किया।

घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने गढ़ाकोटा में सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।
मौके पर पहुँचे पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने परिजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

