Aacharan News
छतरपुर • 2 days ago Breaking

छतरपुर के मातवाना मोहल्ले में दुर्गा पंडाल के पास खूनी संघर्ष: स्कूटी की डिग्गी से कट्टा निकालकर युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हाथ में हथियार लहराने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

20 October 2026 • 06:28 am

मध्य प्रदेश के छतरपुर के मातवाना मोहल्ले में दुर्गा पूजा पंडाल के पास एक युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। आरोपी का कट्टा लहराते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शिकायत के मुताबिक, 19 अक्टूबर की रात विवाद के बाद आरोपी माइकल ने कथित तौर पर देसी कट्टे से हवाई फायरिंग की और युवक भावेश साहू के पीछे दौड़कर गोलियां चलाईं। भावेश ने भागकर अपनी जान बचाई। परिजनों और दोस्तों के मौके पर पहुँचने पर आरोपी स्कूटी छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल हथियार के स्रोत और घटना के पीछे की वजह की जांच जारी है।