सागर जिले की बेटी यामिनी मौर्य ने सागर के साथ पूरे देश का सर गर्व से ऊंचा कर दिया
1 August 2026 • 03:28 pm

मध्यप्रदेश के सागर जिले की बेटी यामिनी मौर्य ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो के 57 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर पूरे देश का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
एक साधारण किसान परिवार से आने वाली यामिनी के लिए यह सफर आसान नहीं था। साल 2017 में एक प्रतियोगिता के दौरान उनका पैर टूट गया, जिससे उन्हें करीब एक साल तक खेल से दूर रहना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी! चार साल की कड़ी मेहनत और अटूट जज्बे के साथ उन्होंने मैट पर धमाकेदार वापसी की।
2022 नेशनल गेम्स में गोल्ड, हांगकांग और अफ्रीका ओपन में भारत का परचम लहराने के बाद, अब ग्लासगो में यामिनी के इस सिल्वर मेडल के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के कुल 20 मेडल हो गए हैं। फाइनल में इंग्लैंड की खिलाड़ी से कड़ी टक्कर के बाद मिला यह रजत पदक, उनकी सालों की तपस्या का परिणाम है।
यामिनी की यह सफलता साबित करती है कि अगर बेटियों को मौका मिले, तो वे हर रुकावट को पार कर देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

