दमक में सड़क पर एक साथ दिखे 2 तेंदुए: जटाशंकर-दमोह मार्ग पर बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, चोरिया घाटी के पास सामने आया हैरान करने वाला वीडियो
20 October 2026 • 06:17 am

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़ियादो बफर जोन में चोरिया घाटी के पास सड़क पर दो तेंदुए घूमते दिखाई दिए। रविवार रात की इस घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, जटाशंकर-दमोह मार्ग से गुजर रही एक कार के सामने अचानक दोनों तेंदुए आ गए। कार चालक ने इस नजारे को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
वनपरिक्षेत्र अधिकारी जे.पी. मिश्रा के अनुसार, इस इलाके में वन्यजीवों की गतिविधियाँ बढ़ी हैं। घटना के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है और मार्ग पर गश्त बढ़ा दी गई है।

