‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तहलका: ₹2 करोड़ की फिल्म ने दुनियाभर में कमाए ₹279 करोड़, बजट का करीब 140 गुना कलेक्शन
14 September 2026 • 10:51 pm

नीब करौरी बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर रही है। महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब ₹279.80 करोड़ तक पहुंच गया है। भारत में फिल्म ने अब तक ₹222.88 करोड़ का नेट और ₹263.30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। यानी वर्ल्डवाइड कमाई के लिहाज से फिल्म अपने बजट का करीब 140 गुना कारोबार कर चुकी है।

फिल्म ने रिलीज के 39वें दिन यानी सोमवार को भी भारत में ₹8.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले छठे शुक्रवार को ‘हनुमान अंश’ ने ₹10.50 करोड़ नेट कमाकर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और अक्षय कुमार-सैफ अली खान की ‘हैवान’ को पीछे छोड़ दिया था। उसी शुक्रवार ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने ₹9 करोड़, जबकि ‘हैवान’ ने अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ ₹3 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।
विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत हुआ है और इसका ओवरसीज ग्रॉस ₹16.50 करोड़ तक पहुंच चुका है। कम बजट और बिना बड़े स्टारकास्ट के रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ की यह बॉक्स ऑफिस यात्रा 2026 की सबसे चर्चित सफलताओं में शामिल हो गई है।

