ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘ज्ञानेश हटाओ-लोकतंत्र बचाओ’ के लगाए नारे
30 September 2026 • 08:17 pm

सागर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कथित पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाते हुए और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर जिला ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस कमेटी सागर द्वारा कलेक्टरेट का घेराव किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता की मांग को लेकर आक्रोश मार्च निकाला।
दोपहर करीब 1 बजे सिविल लाइंस स्थित कैंट शॉपिंग मॉल से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च शुरू हुआ। जैसे ही जुलूस कलेक्टर कार्यालय के पूर्व स्थित चंद्रा पार्क के पास पहुंचा, वहां पहले से तैनात पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टरेट की ओर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। अखबार में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, इस घटनाक्रम में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें आईं।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कहा कि प्रदर्शन में जिले की सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने इसे लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता का प्रदर्शन बताया।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि कैंट मॉल से कलेक्टरेट तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लाठी और वाटर कैनन से डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।
ज्ञानेश कुमार का मुखौटा लगाकर किया प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा लगाए हुए भी नजर आए, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
प्रदर्शन के दौरान कमलेश साहू (सुरखी), विक्रम ठाकुर, समीर खान और फिदौस कुरैशी सहित कई कार्यकर्ताओं को चोटें आने की जानकारी अखबार में दी गई है।

कलेक्टरेट घेराव और पैदल मार्च कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया, जगदीश यादव, राजकुमार पचौरी, पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी, संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, रामकुमार पचौरी, अखिलेश मोनी केशरवानी, अभिषेक गौर, बब्बू यादव, नीरज शर्मा, कमलेश साहू, माधवी चौधरी, राजकुमार धनोरा, पप्पू गुप्ता, कमलेश तिवारी, मनोज पवार, जितेंद्र रोहन, पीपी नायक, राकेश राय सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इसके अलावा बी.डी. पटेल, सिंटू कटारे, रिचा सिंह, किरण सोनी, संदीप चौधरी, सागर साहू, पार्षद ताहिर खान, शिव शंकर यादव, रोशनी वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्लॉक अध्यक्षों में नरेंद्र मिश्रा, प्राण सिंह कुशवाह, पप्पू यादव, गजेंद्र लोधी, राजू पटेल, शिवराज सिंह ठाकुर, जानकी कुर्मी, यासीन खान, सोम तिवारी, रवि उमाहिया, देवेंद्र कुर्मी, भूपेंद्र सिंह राजपूत, शंकर सिंह लोधी और राजकिशोर दुबे शामिल रहे।
नगर अध्यक्षों में निशांत रिछारिया, रईस कुरैशी, लक्ष्मी कोरी, डॉ. मनोहर आठिया, प्रमिला सिंह राजपूत, संजय मोदी यादव, मुकुल पुरोहित, जतिन चौकसे, संतोष सराफ, आर.आर. पाराशर, चंद्रभान दिवान, आनंद तोमर, भवसिंह यादव, प्रशांत रमईया, विजय साहू, हीरालाल चौधरी, चक्रेश सिंघई, जितेंद्र चौधरी, लीलाधर सूर्यवंशी और समीर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

