Aacharan News
सागर• 8 days ago Breaking

सागर: 'दुर्गा बनो, काली बनो, कभी न बुर्के वाली बनो...', हिंदू एकता यात्रा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

14 October 2026 • 04:07 am

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'हिंदू एकता यात्रा' 13 अक्टूबर की देर रात सागर जिले में पहुंची। यहां पीटीसी ग्राउंड में आयोजित एक विशाल जनसभा में पंडित शास्त्री को सुनने के लिए हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

बेटियों से सतर्क रहने और गद्दारों से बचने की अपील

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से कड़ा संदेश दिया। उन्होंने बेटियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि 'कुत्तों से बचो, गद्दारों से बचो' और अपनी सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहो। उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें जाति-पाति के भेदभाव को मिटाकर एक साथ आना होगा। भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने नारा दिया, "जाग उठा है सनातनी, अब हम हिंदू नहीं बंटेंगे"।

युवाओं को दी नशा छोड़ने की नसीहत

युवाओं की भीड़ को देखते हुए पंडित शास्त्री ने कहा कि केवल सोशल मीडिया पर धर्म के स्टेटस लगा लेने से कोई सच्चा सनातनी नहीं बन जाता। उन्होंने युवाओं से चरित्र निर्माण पर ध्यान देने और नशे की लत से पूरी तरह दूर रहने की कड़ी नसीहत दी।

मकरोनिया से लेकर राहतगढ़ तक भव्य स्वागत

इससे पहले मकरोनिया चौराहे पर पहुंचने पर हिंदू एकता यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। भारी भीड़ और उत्साह के चलते पंडित शास्त्री को एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी की छत पर जाना पड़ा। 14 अक्टूबर की सुबह यह यात्रा मकरोनिया से होते हुए नरयावली पहुंची और फिर वहां से राहतगढ़ व खुरई के लिए रवाना हुई, जहां जगह-जगह यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जा रहा है।