सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन: राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में फूंका पुतला
8 October 2026 • 06:23 am

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में सागर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने 6 अक्टूबर को प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के सिविल लाइन चौराहे पर एकत्रित होकर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने कहा कि यह आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकारों, संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और जनता के वोटों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। वहीं, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक गौर ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी जनप्रतिनिधि की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। सरकार से सवाल पूछना और जवाब मांगना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से (SIR) प्रभारी शैलेन्द्र तोमर, अवधेश तोमर, अभिषेक गौर, मोंटी यादव, कार्तिकेय, रोहन, अक्षत कोठारी, संजय रोहिदास, रिचा, पार्षद देवेंद्र कुर्मी, सौरभ खटीक, एडवोकेट रमेश कोरी, अजय, अजय बुंदेली और मनोज राय सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

