जहरीली शराब त्रासदी के विरोध में आंदोलनकारी कांग्रेसियों और पुलिस में हुआ टकराव
16 September 2026 • 08:51 am

सागर। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के नेतृत्व में मंगलवार को सागर में बंडा जहरीली शराब त्रासदी के विरोध में जोरदार ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ता दोपहर करीब 1 बजे कैंट शॉपिंग मॉल, सिविल लाइन पर एकत्र हुए। वहां से कार्यकर्ता सिविल लाइन, कालीचरण चौराहा होते हुए नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए।
प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने थ्री-लेयर बैरिकेडिंग की और वाटर कैनन का प्रयोग किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर कलेक्ट्रेट तक पहुंचने का प्रयास किया, जिसके दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचाया। थाने से बाहर आने के बाद कार्यकर्ताओं ने ‘जेल के ताले टूट गए, यश घनघोरिया छूट गए’ के नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान यश लखन घनघोरिया ने आरोप लगाया कि बंडा में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है और कई लोग बीमार हैं। उन्होंने इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि बंडा की घटना पूरे सागर को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार जारी है तथा मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। भूपेंद्र सिंह मुहासा ने भी बंडा, शाहगढ़ और मालथौन क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की बिक्री को लेकर सवाल उठाए।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री हर्ष यादव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी और तरवर लोधी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं पूर्व विधायक सुनील जैन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “घमंड तो रावण का नहीं रहा, भाजपा किस खेत की मूली है।”

इस दौरान पूर्व सांसद आनंद अहिरवार, पूर्व विधायक तरवर लोधी, पूर्व अध्यक्ष स्वदेश जैन ‘गुड्डू भैया’, पूर्व विधायक सुनील जैन, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, अमित रामजी दुबे, मुकुल पुरोहित, सुरेंद्र सुहाने, शैलेंद्र तोमर, अवधेश तोमर, रामकुमार पचौरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, सागर साहू, अक्षय दुबे, बाबू सिंह बब्बू यादव, रेखा चौधरी, रमाकांत यादव, माधवी चौधरी और ऋचा सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने किया तथा आभार युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू ने जताया। प्रदर्शन में शिव दल अध्यक्ष गिन्नू कटारे, अक्षत कोठारी, चक्रेश सिंघई, आशु भाईजान, संदीप सबलोक, अभिषेक गौर, कमलेश तिवारी, आशीष ज्योतिषी, किरण लता सोनी, राहुल चौबे, जितेंद्र चौधरी, पीयूष अवस्थी, राकेश राय, अरविंद पंथी, समीर खान, नीलोफर चमन अंसारी, रोशनी वसीम खान, फिरदौस कुरैशी, देवेंद्र कुर्मी, पप्पू गुप्ता, आर.आर. पाराशर, सीमा कमल चौधरी, जेब खान, आदिल राइन और प्रमिला राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्य
कर्ता मौजूद रहे।

