विदिशा: ढोल-डीजे और भजनों के साथ पंडालों में पहुंच रहीं मां दुर्गा, कल से शुरू होगा नवरात्रि महोत्सव
10 October 2026 • 06:14 am

विदिशा में शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं और यह महोत्सव कल (रविवार) से शुरू होने जा रहा है। शहर में जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल सजने लगे हैं और मां दुर्गा की प्रतिमाएं पूरी आस्था के साथ पंडालों तक पहुंचाई जा रही हैं।
ढोल-डीजे पर झूमते भक्त
मां दुर्गा की प्रतिमाओं को पंडालों तक ले जाने के लिए युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। ढोल, डीजे और भजनों की धुनों के बीच युवा प्रतिमाओं को लेकर निकल रहे हैं। मां के भजनों पर झूमते-गाते भक्त पंडालों तक पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है।

सजावट को दिया जा रहा अंतिम रूप
दुर्गा पूजा पंडालों में सजावट का काम भी काफी तेजी से चल रहा है। विभिन्न समितियां पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं, ताकि नवरात्र के पहले दिन प्रतिमाओं की स्थापना पूरे विधि-विधान से की जा सके। इसके साथ ही, मूर्तिकारों के यहां भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
आपसी सहयोग की परंपरा
काछी मोहल्ला निवासी आकाश ने बताया कि यहां कई सालों से मां की झांकी सजाने की पुरानी परंपरा है। इस बार भी सभी समितियां आपसी सहयोग से पंडालों को सजा रही हैं और प्रतिमा स्थापना की चाक-चौबंद व्यवस्था कर रही हैं। अब श्रद्धालुओं को नवरात्र के पहले दिन का बेसब्री से इंतजार है, जब पंडालों में मां दुर्गा विराजेंगी और पूरा वातावरण माता रानी के जयकारों से गूं
ज उठेगा।

