Aacharan News
दमोह• 12 days ago Breaking

दमोह: यात्री बस की टक्कर से दो स्कूली छात्राओं की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम और पथराव

10 October 2026 • 10:31 am

दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर नोहटा थाना क्षेत्र के अभाना गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक यात्री बस ने स्कूल जा रही छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो छात्राओं की जान चली गई, जबकि तीसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ।

गुस्साए लोगों का चक्काजाम और पथराव

हादसे के बाद स्थानीय लोग भारी आक्रोश में आ गए और उन्होंने बसों पर पथराव करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। तेंदूखेड़ा एसडीओपी अतीक अहीर ने बताया कि हादसे में दो छात्राओं की मौत हुई है और एक घायल है। प्रशासन ने परिजनों और स्थानीय लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर विरोध शांत कराया।

मृत छात्राओं की हुई पहचान

मृत छात्राओं की पहचान 14 वर्षीय दर्शना पटेल और अवनि ठाकुर के रूप में हुई है, जो आठवीं कक्षा की छात्रा थीं। हादसे में घायल तीसरी छात्रा का नाम शिखा सेन है। जानकारी के मुताबिक, अवनि का एक भाई है, जबकि दर्शना अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। घटना की सूचना मिलते ही दमोह नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी और कलेक्टर जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को तत्काल बस जब्त करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

ब्रेक लगने से बस यात्री भी हुआ घायल

इस हादसे के दौरान बस में सवार एक यात्री भी घायल हुआ है। दमोह सिविल वार्ड 7 निवासी देवनारायण शर्मा ने बताया कि वह उसी बस में सवार होकर जा रहे थे। हादसे के समय अचानक ब्रेक लगने से बस के अंदर रखा सामान उनके ऊपर गिर गया, जिससे वे बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा

या गया है।