Aacharan News
मध्यप्रदेश • 12 days ago Breaking

नरसिंहपुर: प्रहलाद पटेल और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग, राहुल गांधी की टिप्पणी पर गरमाई राजनीति

10 October 2026 • 08:20 am

राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और कांग्रेस के बीच तीखी राजनीतिक जंग छिड़ गई है। मंत्री प्रहलाद पटेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर राहुल गांधी द्वारा आरएसएस प्रमुख पर की गई टिप्पणी का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने राहुल के व्यवहार और भाषा पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधा है।

प्रहलाद पटेल का हमला

मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि देश राहुल गांधी के आचरण और भाषा को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने राहुल गांधी को अपने पूर्वजों का हश्र देखने की सलाह देते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

कांग्रेस का पलटवार

प्रहलाद पटेल के इस बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट ने मंत्री से कई तीखे सवाल पूछे हैं। आनंद जाट ने सवाल किया कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर मंत्री जी ने चुप्पी क्यों साध रखी है, क्या यही उनकी मर्यादा है? जाट ने आगे कहा कि देश के लिए शहीद हुए पूर्व प्रधानमंत्रियों के सम्मान को ठेस पहुंचाना और उनके परिवार का हश्र देखने की बात कहना किसी भी सभ्य समाज को शोभा नहीं देता।

कांग्रेस प्रवक्ता ने मंत्री को दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय अपनी सरकार संभालने की सलाह दी है। राहुल गांधी की टिप्पणी से शुरू हुआ यह विवाद अब भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी जुबानी जंग में बदल चुका है, जिससे प्रदेश का राजनीतिक पारा काफी चढ़

गया है।