‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें छात्र-छात्राएं : मनु मिश्रा
14 September 2026 • 10:10 am

दमोह - नगर पालिका दमोह के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा ने दमोह जिले के समस्त छात्र-छात्राओं, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों एवं विभिन्न कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत युवाओं से 19 सितंबर को इंदौर के भारत छोड़ो मैदान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।
मनु मिश्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षा के अधिकार, शिक्षा को रोजगार से जोड़ने तथा शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं के विचारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को सामने रखने का अवसर है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इंदौर पहुंचकर राहुल गांधी के विचारों को सुनें और शिक्षा व्यवस्था में अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधारों पर अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।
उन्होंने कहा कि आज के छात्र और युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों पर उनकी आवाज और सुझाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने जिले के विद्यार्थियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में इंदौर पहुंचने का आह्वान किया।

मनु मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक क्यूआर कोड उपलब्ध कराया जा रहा है। छात्र-छात्राएं उक्त क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीयन कराकर 19 सितंबर को इंदौर पहुंचकर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में सहभागिता करें।

