Aacharan News
छतरपुर • 12 days ago Breaking

छतरपुर: दादा को फंदे पर लटका मिला पोते का शव, 18 वर्षीय युवक की मौत

10 October 2026 • 06:23 am

छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारी गांव में एक 18 वर्षीय युवक का शव घर के बरामदे में फंदे पर लटका मिला है। मृतक की पहचान हरिजन मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 15 निवासी राजेंद्र अहिरवार के रूप में हुई है, जो मातादीन अहिरवार का बेटा था।

दादा ने सबसे पहले देखा शव

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र का शव बरामदे में पंखे के बॉक्स से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी सबसे पहले उसके दादा गहुआ अहिरवार को लगी। बताया जा रहा है कि दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद बाथरूम की तरफ से ऊपर चढ़कर देखने पर राजेंद्र फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया।

पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी

परिवार द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए महाराजपुर भेज दिया है। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। राजेंद्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं इस दुखद घटना के बाद से परिवार में भारी शोक का मा

हौल है।