देवास में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का कहर: कुएं के छत्ते पर पानी के छींटे पड़ते ही हुआ हमला, 20 से अधिक लोग घायल और 6 अस्पताल में भर्ती
20 October 2026 • 05:59 am

मध्य प्रदेश के देवास जिले के राजोदा गाँव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। मंगलवार सुबह हुई इस घटना में 20 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए, जबकि 6 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण जवारा विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग कुएं में नहाने उतरे, जहाँ पास के पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। पानी के छींटे पड़ने से मधुमक्खियाँ उग्र हो गईं और लोगों पर हमला कर दिया।

हमले से बचने के लिए ग्रामीण इधर-उधर भागे। कुछ लोगों ने नेट और कंबल ओढ़कर खुद को बचाया। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

