Aacharan News

BREAKING 4000 शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी: 12-18 मई तक स्कूल चॉइस भरना होगा; भोपाल में प्रदर्शन के बाद सरकार का फैसला

6 May 2026 02:38 pm

मध्य प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद 4 हजार माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति आदेश सरकार ने जारी कर दिए हैं। अब चयनित अभ्यर्थियों को 12 मई से 18 मई 2026 के बीच ऑनलाइन माध्यम से स्कूलों का चयन (चॉइस फिलिंग) करना होगा। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।

यह फैसला ऐसे समय आया है जब चयनित अभ्यर्थी लंबे समय से नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। बुधवार को अभ्यर्थियों ने भोपाल स्थित डीपीआई कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की थी, जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया।