इटारसी: CJP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, युवती ने लगाया कपड़े खींचने और बदसलूकी का आरोप
9 October 2026 • 02:00 am

मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने CJP के 15 कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतार लिया। इन कार्यकर्ताओं में 3 युवतियां और 12 युवक शामिल हैं। ये सभी 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
कार्रवाई के दौरान CJP की एक युवती कार्यकर्ता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने आरोप लगाया कि ट्रेन में पुलिस ने उसके साथ बदसलूकी की और कपड़े खींचे। उसका यह भी कहना है कि वहां कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी और पुलिस उनके अधिकारों का गला घोंट रही है।

इस घटना पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि सरकार इमरजेंसी घोषित क्यों नहीं कर देती। वहीं, CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भी पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए
हैं।

