Meta ने पहले मोदी का वीडियो हटाया, अब किया रीस्टोर
28 July 2026 • 07:45 pm

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक से हटाया गया वीडियो Meta ने दोबारा रीस्टोर कर दिया है। कंपनी ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण वीडियो गलती से प्लेटफॉर्म से हट गया था। कुछ समय तक यह वीडियो फेसबुक पर दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके बाद इसे लेकर सवाल उठने लगे थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह वीडियो 23 जुलाई को जारी किया था। वीडियो में उन्होंने जेन-जी और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परीक्षा पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया था। सूत्रों के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस मामले में Meta के ग्लोबल हेड और कंपनी के पब्लिक पॉलिसी ग्लोबल हेड को भी तलब किया है।
Meta फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संचालित करती है।

