Aacharan News
राजनीति 26 days ago

शरद पवार बोले—NCP के दोनों गुट साथ नहीं आएंगे

28 July 2026 07:49 pm

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने दोनों NCP गुटों के दोबारा एक साथ आने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों गुटों के फिर से एक होने का कोई सवाल ही नहीं है।

शरद पवार का यह बयान उस समय सामने आया, जब एक दिन पहले उनके गुट की सांसद सुप्रिया सुले और सांसद बजरंग सोनवणे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। बताया गया कि यह मुलाकात सुप्रिया सुले की बेटी के विवाह के रिसेप्शन का निमंत्रण देने के लिए हुई थी।

इस मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई थीं कि शरद पवार के नेतृत्व वाला गुट भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो सकता है। इससे पहले भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि भाजपा नेतृत्व दोनों NCP गुटों को एक साथ NDA में शामिल करना चाहता है। शरद पवार ने इन सभी संभावनाओं से इनकार किया है।